भाजपा सरकार ने बदला लोगों का जीवन स्तर :- केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में लोगों के जीवन स्तर को बदला है। जिस मध्यप्रदेश में बिजली नहीं मिलती थी अब वह प्रदेश जगमगा रहा है।

ब्यावरा में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार का नामांकन दाखिल कराया। रोड शो में जगह-जगह हुआ उत्साह के साथ स्वागत
भाजपा सरकार ने बदला लोगों का जीवन स्तर
अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए मतदान करना है
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
ब्यावरा, दिनांक 26/10/2023। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में लोगों के जीवन स्तर को बदला है। जिस मध्यप्रदेश में बिजली नहीं मिलती थी अब वह प्रदेश जगमगा रहा है। जहां सड़कें नहीं थी वहां सड़कों का जाल है। गांवों में शौचालय नहीं होते थे अब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के बाद हर घर में शौचालय है। यह सब आपके मत की ताकत से संभव हो सका है। अब पुनः आपको अपने क्षेत्र, प्रदेश के विकास के लिए मतदान करना है, अधिक से अधिक लोगों का मतदान भाजपा के पक्ष में कराना है। जिससे प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन सके। यह बात केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने पार्टी प्रत्याशी श्री नारायण सिंह पंवार के चुनाव कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, पूर्व मंत्री श्री बद्रीलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी श्री दीपेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिलवर यादव, जिला महामंत्री श्री देवीसिंह सौंधिया, जिला उपाध्यक्ष श्री जसवंत सिंह गुर्जर, श्री जगदीश पंवार, श्री मानसिंह टोंका, श्री रामनारायण दांगी, श्री अमित शर्मा, नपाध्यक्ष लीलादेवी कुशवाह, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पवन कुशवाह, श्री गिरिराज लोधी, श्री अखिलेश जोशी, श्री चंदन अग्रवाल, श्री इंदरसिंह लववंशी, श्री मक्लेश चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।
रोड शो में हुआ जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सांसद श्री रोडमल नागर और भाजपा प्रत्याशी श्री नारायण सिंह पंवार रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने के लिए स्थानीय अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। रोड शो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। शहर के मुख्य मार्गों पर स्थानीय नागरिकों ने रोड शो का उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर के कई चौराहों पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत कर उनका समर्थन किया। नामांकन दाखिल करते समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।