कांग्रेस ने छल कपट से किया भाजपा सरकार ने दिया आदिवासियों को सम्मान :- केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

प्रदेश 2003 से पहले जो बीमारू राज्य के श्रेणी में आता था। भाजपा की सरकार आने के साथ ही सुश्री उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर और बाद में श्री शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस ने छल कपट से किया भाजपा सरकार ने दिया आदिवासियों को सम्मान :- केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अनुपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के पार्टी प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम का नामांकन दाखिल कराया

कांग्रेस ने छल कपट से किया भाजपा सरकार ने दिया आदिवासियों को सम्मान

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

अनूपपुर दिनांक 26/10/2023। प्रदेश 2003 से पहले जो बीमारू राज्य के श्रेणी में आता था। भाजपा की सरकार आने के साथ ही सुश्री उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर और बाद में श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का विकास निरंतर ऊंचाइयों को छूता रहा और आज मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य में आकर खड़ा हुआ है। यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। हमारी सरकार ने आज आदिवासियों को सबसे बड़ा सम्मान दिया है। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला को बैठाया और महान आदिवासी पुरुषों को उचित सम्मान देते हुए उनके नाम पर म्यूजियम से लेकर स्मारक बनाने का काम सरकार ने किया। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की दिशा में कार्य किया है। कांग्रेस की पिछली सरकार 15 महीना के अंदर झूठ और छल कपट के दम पर सत्ता में रही लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं किया। आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बंद कर दिया गया। नौजवान, किसान, गरीबों के साथ अन्याय किया। यह बात केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा के राजेंद्र ग्राम में आयोजित भाजपा प्रत्याशी श्री हीरा सिंह श्याम के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कही।

भारी जन सैलाब के साथ हीरा सिंह ने दाखिल किया नामांकन

सांसद निवास के पास आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पार्टी प्रत्याशी श्री हीरा सिंह श्याम के तहसील कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान बाजे गाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी श्री हीरा सिंह श्याम के नामांकन दाखिले में प्रमुख रूप से भाजपा के केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह उत्तर प्रदेश की विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी, जिला अध्यक्ष श्री रामदास पुरी, चुनाव के जिला संयोजक श्री ब्रजेश गौतम, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह, विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री राम अवध सिंह, संयोजक श्री नवल नायक, जनपद अध्यक्ष श्री मिथिलेश सिंह सहित पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक, पालक एवं बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।