मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया गौ विज्ञान अभियान का पोस्टर लॉन्च

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में 'गौ विज्ञान परीक्षा अभियान' का शुभारंभ किया। यह परीक्षा 4 नवम्बर को प्रदेशभर में आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य गौवंश के वैज्ञानिक और पारिस्थितिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया गौ विज्ञान अभियान का पोस्टर लॉन्च

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण और संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियान से संबंधित पोस्टर का अनावरण भी किया।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुबोध राठी ने जानकारी दी कि यह परीक्षा 4 नवम्बर को पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य समाज में गौवंश के महत्व, पारिस्थितिक तंत्र में उसकी भूमिका, ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम में योगदान तथा पंचगव्य के वैज्ञानिक पहलुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

परीक्षा में स्कूल और कॉलेज स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹51,000 की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अभिनव प्रयास के लिए समिति की सराहना की और कहा कि यह अभियान नई पीढ़ी में गौ विज्ञान की समझ विकसित करने में सहायक होगा।