विकसित कृषि संकल्प अभियान जुड़ने केन्द्रीय कृषि मंत्री ने की अपील

29 मई से देशभर में शुरू होने वाला विकसित कृषि संकल्प अभियान 12 जून तक चलेगा, जिसका उद्देश्य 700 जिलों में 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंचना है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान जुड़ने केन्द्रीय कृषि मंत्री ने की अपील

देशभर में उनतीस मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू होगा। बारह  जून तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य देश के सात सौ जिलों के लगभग डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचना है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से विकसित कृषि संकल्प अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। छत्तीसगढ़ में यह अभियान सभी विकासखंडों में चलाया जाएगा, जिसका समन्वय आई.सी.ए.आर.-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान-एन.आई.बी.एस.एम. द्वारा किया जाएगा।