मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, आम और कचनार के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और कचनार के पौधे लगाए। पत्रकार श्री विनोद दुबे तथा उनकी पत्नी श्रीमती माया दुबे ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे रोप - 30/04/2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, आम और कचनार के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और कचनार के पौधे लगाए। पत्रकार श्री विनोद दुबे तथा उनकी पत्नी श्रीमती माया दुबे ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे रोपे। उनकी बेटी कुमारी काम्या और सौम्या दुबे तथा पुत्र संचित भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री चेतन भार्गव और सुरेश श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में सर्वश्री कुणाल श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, नीलेश गुप्ता, तरुण शर्मा, अर्जुन मेवाड़ा, अमित मिश्रा, अविचल भार्गव, प्रियांश और विशाल जाट भी सम्मिलित हुए।