केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को दी जन्म-दिवस की बधाई
- 05/03/2023

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में लिखा कि "मध्यप्रदेश के विकास के प्रति श्री चौहान की लगन और समर्पण प्रशंसनीय है। श्री चौहान इसी समर्पित भाव से प्रदेश की जनता के कल्याण के कार्य करते रहें" ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना है।"