मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस को दी 520 चारपहिया की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बिहार पुलिस को संसाधनों की बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस को दी 520 चारपहिया की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बिहार पुलिस को संसाधनों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 520 चारपहिया वाहन और 98 दोपहिया वाहन बिहार पुलिस को सौंपे। यह पहल राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और पुलिस बल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बिहार पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि,

"हमारी सरकार बिहार पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए वाहनों से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता में वृद्धि होगी।"

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।a