लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 60, 244 सिपाही को सौपे नियुक्ति पत्र
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह ने 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की गई।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपने के समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सम्मानित किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि परीक्षा की सूचिता और पारदर्शिता क्या हो सकती है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की तुलना पूरे देश के पुलिस से होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि दंगों का गढ़ माने जाने वाला यूपी दंगा मुक्त हो चुका है।