Panipat: यमुना में डूबे राजस्थान के तीन श्रद्धालु, गंगा स्नान के हरिद्वार के लौट रहे थे तीनों

सनौली यमुना नदी पर स्नान करते हुए राजस्थान के तीन श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए।

Panipat: यमुना में डूबे राजस्थान के तीन श्रद्धालु, गंगा स्नान के हरिद्वार के लौट रहे थे तीनों

सनौली यमुना नदी पर स्नान करते हुए राजस्थान के तीन श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। तीनों श्रद्धालुओं की तलाश को लेकर हरियाणा और यूपी के पुलिस प्रशासन जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के आठ श्रद्धालु गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार से गंगा स्नान करके सुबह सनौली यमुना नदी पर रुके।

यहां पर यमुना नदी घाट पर स्नान करने लगे। जिसमें तीन युवक यमुना नदी के अंदर स्नान करते हुए अचानक गहरी कुंड में समा गए। जिससे अभी तक उन युवकों की तलाश की जा रही है। जो तीनों युवक यमुना नदी के अंदर कुंड के पानी में डूब गए हैं। इनकी पहचान लोकेश, बोधु, और महेश बताई गई है।