मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि खेलों में मध्यप्रदेश ने देश और विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि खेलों में मध्यप्रदेश ने देश और विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं और सम्मान से प्रोत्साहित होकर खिलाड़ी आसमान छू रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से प्रदेश और देश ओलंपिक और एशियाई खेलों में आगे बढ़ता जाएगा। खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को भारत के प्रतिष्ठित हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में मनाया जाने वाला वार्षिक उत्सव है।