चेन्नई में हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का उद्घाटन, महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबलों में शानदार शुरुआत

हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का उद्घाटन चेन्नई में हुआ। महिला और पुरुष वर्ग के पहले दिन के मुकाबले रोमांचक रहे। फाइनल 27 जून को होंगे।

चेन्नई में हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का उद्घाटन, महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबलों में शानदार शुरुआत

हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 की शुरुआत चेन्नई में कल हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में हॉकी कर्नाटक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केरल हॉकी को 7-0 से हराया। वहीं, हॉकी हिमाचल के मैच से हटने के बाद हॉकी महाराष्ट्र को 5-0 से वॉकओवर जीत मिल गई।

पुरुष वर्ग में भी मुकाबले काफी रोमांचक रहे। हॉकी पंजाब ने ले पुडुचेरी हॉकी को 3-2 से हराया, जबकि तमिलनाडु हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए केरल हॉकी को 8-0 से शिकस्त दी।

महिला वर्ग में कुल आठ टीमें खिताब की दौड़ में शामिल हैं — ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और केरल। पुरुष वर्ग में 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले 27 जून को खेले जाएंगे।