सीएम विष्णुदेव साय ने की बीजापुर-सुकमा नक्सली हमले की निंदा: 15 घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा एवं बीजापुर  जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टेकलगुड़ेम (थाना जगरगुंडा,सुकमा) में नक्सली मुठभेड़ की  कड़ी निन्दा की है। उन्होंने इस घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। 

सीएम विष्णुदेव साय ने की बीजापुर-सुकमा नक्सली हमले की निंदा: 15 घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

Bijapur-Sukma Naxalite attack: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा एवं बीजापुर  जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टेकलगुड़ेम (थाना जगरगुंडा,सुकमा) में नक्सली मुठभेड़ की  कड़ी निन्दा की है। उन्होंने इस घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। साय ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुठभेड़ में घायल 15 जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं 15 जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी। 

नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोबरा, डीआरजी के कुल 18 जवान घायल हुए हैं, जिसमें से तीन जवान बलिदान हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। नारायणा हॉस्पिटल रायपुर और बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में इलाज चल रहा है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है।

घायल जवानों ने बताया कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों आज ही नया कैंप खोला है। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में कुल 18 जवान घायल हुए, जिसमें से तीन जवान बलिदान हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है।