मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री साक्षी सिंह के आकस्मिक निधन पर किया दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही रीवा जिले की छात्रा सुश्री साक्षी सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुश्री साक्षी सिंह - 09/05/2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री साक्षी सिंह के आकस्मिक निधन पर किया दुख व्यक्त

चीन से पार्थिव शरीर लाने की कार्यवाही के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही रीवा जिले की छात्रा सुश्री साक्षी सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुश्री साक्षी सिंह के परिवार से इस दुखद घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री साक्षी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने सुश्री साक्षी के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।