शतरंज: रमेश बाबू वैशाली ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप 2024 के महिला वर्ग के नॉक आउट चरण के लिए पात्रता हासिल की

शतरंज में ग्रैंडमास्टर रमेश बाबू वैशाली ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप 2024 के महिला वर्ग के नॉक आउट चरण के लिए पात्रता हासिल कर ली है।

शतरंज: रमेश बाबू वैशाली ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप 2024 के महिला वर्ग के नॉक आउट चरण के लिए पात्रता हासिल की
शतरंज में ग्रैंडमास्टर रमेश बाबू वैशाली ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप 2024 के महिला वर्ग के नॉक आउट चरण के लिए पात्रता हासिल कर ली है। वैशाली न्यूयार्क में चल रही प्रतियोगिता में 11 दौर के बाद 9.5 अंक प्राप्त करके अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहीं। वे महिला और ओपन दोनों वर्गों में प्रतियोगिता की पहली बाधा पार करने वाली अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने करीशा यिप के साथ खेल बराबर करके आज यह उपलब्धि हासिल की। 
 
इस बीच रविवार को दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चेस चैम्पियनशिप जीतने वाली ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस प्रतियोगिता में 9वें स्थान पर रहीं और अगले चरण की पात्रता हासिल करने से चूक गईं। इसके साथ ही प्रतियोगिता में उनका सफर जल्दी ही खत्म हो गया। 
 
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में भारत के नम्बर एक ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरीगाइसी, ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद और ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि शीर्ष आठ में स्थान बनाने में नाकाम रहे। 
 
ब्लिट्ज चैम्पियनशिप के ओपन वर्ग में 13 दौर और महिला वर्ग में 11 दौर होंगे। प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष आठ खिलाड़ियों को दूसरे चरण में खेलने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद पारंपरिक नॉक आउट चरण से चैम्पियन चुने जायेंगे। 
 
ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में तीव्र गति से खेल होता है। इसमें 3 मिनट का समय नियंत्रण है और पहली चाल से आगे हर चाल पर दो सेकेंड की बढ़त मिलती है।