पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धुआंधार प्रचार

भोपाल- पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की गंजबासौदा विधानसभा के ग्राम मानोरा से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया और जगदीश स्वामी मंदिर

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धुआंधार प्रचार

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को गंजबासौदा विधानसभा के अटारी खेजड़ा से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया और ग्राम मनौरा में जगदीश स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गंजबासौदा विधानसभा के 80 से ज्यादा गांवों में जनसंपर्क, नुक्कड़ सभा और रोड-शो कर जनसभा को संबोधित किया।

राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

कांग्रेस के लिए राहु केतु है गुरु पित्रोदा और शिष्य राहुल

कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है

मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत

- श्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल- पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की गंजबासौदा विधानसभा के ग्राम मानोरा से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया और जगदीश स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। वहीं पूर्व सीएम ने बासौदा विधानसभा के कई गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर आमजन से संवाद किया। साथ ही गंजबासौदा में रोड-शो किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, हम राजनीति में केवल दो ही उद्देश्यों से हैं। पहला देश की सेवा और दूसरा जनता की सेवा। मैं आपकी जिंदगी बेहतर बनाने में अपनी अंतिम सांस तक लगा दूंगा, किसी पद की ख्वाहिश नहीं है। जनता की सेवा कर, ये जिंदगी सफल और सार्थक हो जाए। मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। 

राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की अमर्यादित भाषा पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी जी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, ये भारत के संस्कार नहीं है। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जिनको दुनिया के दर्जनों देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। आज केवल भारत ही नहीं दुनिया की आस हैं, नरेन्द्र मोदी जी। उनके बारे में अपशब्दों का प्रयोग करना यही दर्शाता है कि, कांग्रेस बौखलाई है, उसका अस्तित्व समाप्त होने वाला है। हार का डर ऐसा है कि, वो सीट छोड़कर भाग रहें हैं। उस बौखलाहट में उन्होंने दिमागी संतुलन खो दिया है। राहुल गांधी जी का मानसिक उपचार कराने की आवश्यकता है, उनका इलाज होना चाहिए। 

राहु-केतु दोनों कांग्रेस की कुंडली में बैठ गए हैं

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल के राजनैतिक गुरु कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि, अमेरिका में एक कानून बना है, जिसके तहत आपके मरने के बाद आपकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खाते में चला जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि, ये भारत है, यहाँ तो माँ-बाप पेट काट-काट कर बेटे-बेटियों के लिए थोड़ा बहुत बचा पाते हैं और कांग्रेस कह रही है कि, हम मर गए तो 55 प्रतिशत सरकार के खाते में जाएंगे और तुम्हारे बच्चों को 45 प्रतिशत ही मिलेगा। ये पता नहीं कहाँ की सोच है। कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है, उलटे-सीधे फैसले कर रहे हैं। राहु-केतु दोनों ही कांग्रेस की कुंडली में बैठ गए हैं। 

कांग्रेस का समय खराब, बड़े नेता सीट छोड़ कर जा रहे

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस में बचा क्या है। उनकी सबसे बड़ी नेता मैडम सोनिया हार के डर से चुनाव नहीं लड़ रही है, उन्होंने राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री ले ली है। राहुल गांधी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं। रणछोड़दास बन गए हैं। उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्या में राममंदिर का नर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। बहनें दीप जला रही थी, नौजवान भगवा पताकाएं लहरा रहे थे। पूरा देश खुशियां मना रहा था। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा, उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। वहीं निमंत्रण सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे जी सहित कांग्रेस को भी मिला था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा हम नहीं जाएंगे मुहूर्त खराब है पूर्व सीएम ने कहा कि, मुहूर्त और समय तो कांग्रेस का ही खराब है।  

तकदीर और तस्वीर बदलना है

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विदिशा संसदीय क्षेत्र की तस्वीर और जनता की तकदीर बदलना है। यहां विकास के कामों को आगे बढ़ाना है। चाहे पूरे क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था हो, चाहे पाइप डालकर घर-घर पानी पहुंचाना हो, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई हो, हर क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। बेटा-बेटी के लिए सीएम राइज स्कूल खोले गए हैं, मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए फीस माता-पिता नहीं बल्कि राज्य सरकार भर रही है। उन्होंने कहा कि, मैं नेता नहीं आपका परिवार हूं। मैं आपका भाई हूं, बुजुर्गों का बेटा हूं और बच्चों का मामा हूं। भगवान की इच्छा है कि, मैं विदिशा की जनता की सेवा करूं तो, मैं सांसद बनकर सेवा करूंगा।

मोदी जी अद्भुत नेता हैं

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस सरकार में दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन 2014 के बाद से दुनियाभर में भारत का डंका बजा है और कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लगे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का है। एक ही उदाहरण देखिए कि, रूस-यूक्रेन के बीच युध्द चल रहा था। भारत के बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि, भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर निकलें तो युध्द थम जाए, जब बच्चे भारत माता की जय करते हुए निकले तो रूस और युक्रेन ने युध्द रोक दिया और हमारे बच्चे सुरक्षित निकल आए। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का निर्माण होगा और हमारा भारत विश्व गुरू बनेगा। 

गांव-गांव में शिवराज का स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन-आशीर्वाद यात्रा गुरूवार को विदिशा लोकसभा की गंजबासौदा विधानसभा के 80 से भी ज्यादा गांवों में पहुंची। इस दौरान आमजन ने शिवराज सिंह चौहान का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने भैया शिवराज को अक्षत-चंदन का तिलक लगाकर आरती उतारी और हाथ में पैसे रख दिए। भांजे-भांजियों ने भी मामा-मामा पुराकते हुए शिवराज से भेंट की और उन्हें अपने गुल्लक भेंट किए। बड़े बुजुर्गों ने पूर्व सीएम के सिर पर हाथ फेर कर उन्हें विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। युवाओं ने शिवराज सिंह चौहान के गले में फूलों की माला पहनाकर और हाथ मिलाकर खुशी जाहिर की। हर कोई शिवराज सिंह चौहान की एक झलक पाने के लिए आतुर नज़र आया। मामा और भैया शिवराज ने भी इस प्रेम, स्नेह और अपार समर्थन के लिए जनता का हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर अभिवादन किया। 

इन गांवों में पहुंची जन-आशीर्वाद यात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा की गंजबासौदा विधानसभा के ग्राम मानोरा से जन-आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ की और औलिंजा, ग्यारसपुर में ग्राम धुरैरा, धरमपुर, उहर कोटरा, फुर्तला, इंदरवास, मोहनपुरा, कोलुआ, बरमढ़ी में ग्राम अनवई, धनसिंहपुर, खेड़ा, इनयातपुर, खेड़ा, कालापाठा में ग्राम हैदरगढ़, हिम्मतपुर में ग्राम फुर्तला, भोई बाबा का स्थान में ग्राम पिपरिया पाराशर, कोलुआ, कोलुआ तिगड्डा, मढ़िया, खरेरो मंदिर में ग्राम सिंदूरिया, रामपुरा, बर्री, धमनोद, बैहलोट में ग्राम साजनखेड़ी, पेनिया चक्क, झार पोरिया, सेमरा, पुआंरिया, देयरपुर, बगरोद, बगरोद चौराहा में ग्राम शेखपुर, इनायतपुर, सतपाड़ा, खैरोदा, तरवली, गौंडखेड़ी मार, ढोलबाज, चक्क बागरोद, कस्बा, बागरोद, बूढ़ी बागरोद, विशनपुर, दैयरपुर, लगधा में ग्राम दानमढ़ी, बेदकचौड़ा, त्योंदा में ग्राम पिपरिया, पिपराह, कजरई, खामखेड़ा, गुदावल, रूपेटी, खैरोदा, मेनवाड़ा, बंद्रावाली, सैरवासा, मटयाई, हांसुआ, सेमरा, पचपीपरा, रसूलपुर में ग्राम आहमदपुर, परसौरा, अमारी, सुनेटी, बगरोदा, मुराहर, क्यारखेड़ी, मड़देवड़ा, घटेरा में ग्राम भिलांय, भावनखेड़ी, बेरखेड़ी, सागौनी, कुचौरी, मूडरी, बंजारिया, सिरनोट में ग्राम सिरनोटा, कैथोरी, मढ़िया, रिटेहरी, करोंदा, मोरोदा में ग्राम मोरोदा, भिदवासन, सनाई, बांकची, डाबरा में ग्राम डाबर, स्यारी, नेगमा पिपरिया, ककरावदा में ग्राम कलाखेड़ी, बसरिया, बरखेड़ा, रतनखेड़ी, डायला, करोंदा, मेवली में ग्राम मेवली, मूडरा, बालरा. बैतोली में ग्राम पंचायत स्वरूपनगर, हरदूखेड़ी से नगर और गंजबासौदा में त्योंदा रोड से जय स्तंभ होते हुए राजेंद्र नगर चौराहा तक रोड-शो किया।