देश ने दूरदर्शी उद्योगपति और सच्चे देशभक्त को खोया : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री रतन टाटा के निधन से देश ने एक दूरदर्शी उद्योगपति और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है।

देश ने दूरदर्शी उद्योगपति और सच्चे देशभक्त को खोया : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल ने श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री रतन टाटा के निधन से देश ने एक दूरदर्शी उद्योगपति और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने शोक संदेश में कहा है कि श्री टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी थे। उनका निधन भारतीय उद्योग जगत और समाज के लिए बड़ी क्षति है। श्री टाटा ने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। राज्यपाल श्री पटेल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजन, मित्रों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।