Haryana: चुनावों से पहले HKRN में टीजीटी और पीजीटी की बंपर भर्ती, स्कूलों में 26 हजार से अधिक पद खाली

इन पदों के लिए 11 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।, स्कूलों में 26 हजार से अधिक पद खाली है। भरने का अभियान शुरू कर दिया गया है। 

Haryana: चुनावों से पहले HKRN में टीजीटी और पीजीटी की बंपर भर्ती, स्कूलों में 26 हजार से अधिक पद खाली

विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत बंपर भर्तियां निकाली हैं। खासकर, स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। इनमें पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों को पद निकाले गए हैं। इन पदों के लिए 11 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए एचटेट अनिवार्य रखा गया है। टीजीटी के कुल छह विषयों के लिए भर्ती निकाली है। इनमें टीजीटी सोशस स्टडीज, साइंस, हिंदी, संस्कृत, गणित, अंग्रेजी विषय शामिल हैं। पीजीटी में कुल आठ विषय बायोलाजी, काॅमर्स, संस्कृत, गणित, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और हिंदी के लिए अध्यापकों से आवेदन मांगे गए हैंl

इससे पहले भी, एचकेआरएन के माध्यम से स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती की जा चुकी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भी 1200 पीआरटी पदों की भर्ती निकाली हुई है, लेकिन इसको पूरा करने में लंबा समय लगता है। पहला, भर्ती को अदालत में चैलेंज होनी की चुनौती होती है। दूसरा, एचएसएससी और एचपीएससी की भर्ती प्रक्रिया भी काफी लंबी है।