बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण, योगी आदित्यनाथ ने दी 51 हजार करोड़ की सौगात
बहराइच में योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक और कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया; 51,182 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच जिले के चित्तौरा झील पहुंचे, जहां उन्होंने महाराजा सुहेलदेव स्मारक और उनकी 40 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 51,182 करोड़ रुपये की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 112 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
विजय उत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित महाराजा सुहेलदेव के अनुयायियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब बहराइच की धरती पर किसी आक्रांता का मेला नहीं, बल्कि सूर्यवीर महाराजा सुहेलदेव का भव्य मेला लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वीर योद्धाओं की विरासत को सहेजने और उन्हें सम्मान देने के लिए लगातार काम कर रही है।
यह स्मारक और प्रतिमा न केवल ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक हैं, बल्कि बहराइच को सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी नई पहचान देंगे।