राज्य सरकार अन्नदाताओं के साथ है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर जिले में आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित केले की फसल के नुकसान का सर्वे कर सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार किसानों के साथ है और उन्हें क्षति पूर्ति दी जाएगी।

राज्य सरकार अन्नदाताओं के साथ है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुरहानपुर जिले में केले की फसल के नुकसान का आकलन करने के निर्देश
किसान बंधुओं को दी जाएगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण केले की फसल की क्षति को लेकर किसान बंधु चिंतित न हों, राज्य सरकार किसानों के साथ है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तुरंत प्रभावित गांवों में केले की फसल का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में केला उत्पादन की दृष्टि से बुरहानपुर महत्वपूर्ण जिला है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसान बंधुओं को क्षति पूर्ति स्वरूप सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में राज्य सरकार सदैव अन्नदाताओं के साथ है।