2025-26 में छह लाख 81 हजार करोड़ रुपये हुआ देश का रक्षा बजट

रक्षा बजट में वृद्धि, रणनीतिक सुधारों और निजी भागीदारी ने भारत को आत्मनिर्भर रक्षा निर्यातक बनाकर राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास को मजबूत किया।

2025-26 में छह लाख 81 हजार करोड़ रुपये हुआ देश का रक्षा बजट

देश का रक्षा बजट 2013-14 में दो लाख 53 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में छह लाख 81 हजार करोड़ रुपये हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि रणनीतिक सुधारों, निजी क्षेत्र की भागीदारी और नवाचार ने स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा दिया है।

इससे भारत एक आत्मनिर्भर और विश्व स्तर पर विश्वसनीय रक्षा निर्यातक बन गया है। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिली है।