नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने पेरिस में फ्रीस्‍टाईल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 का खिताब जीता

विश्‍व के नम्‍बर एक शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्‍नस कार्लसन ने कल फ्रांस के पेरिस में फ्रीस्‍टाईल शतरंज ग्रैंड स्‍लैम 2025 का खिताब जीता। उन्‍होंने अमरीका के ग्रैंडमास्‍टर हिकारू नाकामूरा को हराया।

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने पेरिस में फ्रीस्‍टाईल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 का खिताब जीता

विश्‍व के नम्‍बर एक शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्‍नस कार्लसन ने कल फ्रांस के पेरिस में फ्रीस्‍टाईल शतरंज ग्रैंड स्‍लैम 2025 का खिताब जीता। उन्‍होंने अमरीका के ग्रैंडमास्‍टर हिकारू नाकामूरा को हराया। कार्लसन को दो लाख अमरीकी डॉलर और नाकामूरा को एक लाख चालीस हजार अमरीकी डॉलर मिले। इसके अलावा इतालवी-अमरीकी फैबियानो कारूआना ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जर्मन ग्रैंडमास्टर विन्सेंट कीमर को हराकर एक लाख अमरीकी डॉलर की राशि जीती।

भारतीय ग्रैंडमास्‍टर अर्जुन एरिगाईसी ने फ्रांस के मैक्सिम वचिएर-लाग्रेव को हराया और 50 हजार अमरीकी डॉलर के पुरस्‍कार के साथ पांचवां स्‍थान प्राप्‍त किया। अर्जुन 17 अप्रैल से ग्रेनके फ्रीस्टाइल शतरंज ओपन में खेलेंगे।