Haryana Weather news: सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, फिर खिली धूप से राहत, देर रात फिर आ जाएगी धुंध
हरियाणा में न्यूनतम तापमान के बीच बुधवार को कई जिलों में घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान के बीच बुधवार को कई जिलों में घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। हालांकि, दोपहर तक कई जिलों में धूप निकलने से ठंड से मामूली राहत मिलने की संभावना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक धूप निकलने के बाद देर रात फिर से घना कोहरा छाएगा। भिवानी में बुधवार सुबह का मौसम साफ रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम को देखते हुए दिन भर तेज धूप निकलने की संभावना है। तेज धूप लोगों को सर्दी से राहत दे सकती है। लेकिन इसके साथ ही शीतलहर भी अपनी रफ्तार से जारी है। वहीं, जींद में तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में दृश्यता भी 15 मीटर तक रही।