क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया।

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराया
महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया।
 
पहले बल्लेबाजी करते हुए, गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए। गुजरात जायंट्स का अंतिम विकेट 20वें ओवर के आखिरी गेंद पर गिरा। मुंबई इंडियंस ने नेट साइवर-ब्रंट के 39 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी की बदौलत सिर्फ 16 ओवर और एक गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।
 
आज शाम वडोदरा में यूपी वॉरियर्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे से खेला जायेगा।