मंत्री श्री सखलेचा ने होली की शुभकामनाएँ दीं
- 07/03/2023

होली का पर्व अधर्म, असत्य, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है: मंत्री श्री सखलेचा
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा ने देश एवं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं हैं।
मंत्री श्री सखलेचा ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और धर्म के अनुरूप हम सब मिल कर होलिका दहन के साथ ही बुराइयों का अंत कर एक नई उमंग लेकर इस त्यौहार को उत्साह एवं सादगी के साथ मनाएँ। उन्होंने प्राकृतिक रंग से होली मनाने की अपील भी की। मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि होली का यह पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुला कर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व अधर्म, असत्य, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।
मंत्री श्री सखलेचा ने कामना की कि होली पर्व में क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों में भाई-चारा सद्भाव और सौहार्द्र रंग और गहरे हों।