मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आध्यात्मिक गुरु डॉ. भारिल्ल के निधन पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आध्यात्मिक गुरु, तत्ववेत्ता डॉ. हुकुमचंद जी भारिल्ल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर आध्यात्मिक गुरु डॉ. भारिल्ल का स्मरण - 26/03/2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आध्यात्मिक गुरु, तत्ववेत्ता डॉ. हुकुमचंद जी भारिल्ल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर आध्यात्मिक गुरु डॉ. भारिल्ल का स्मरण करते हुए कहा कि जनवरी में ही इंदौर में उनके सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। तत्ववेत्ता डॉ. भारिल्ल ने देश-विदेश में आध्यात्म का प्रचार किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से डॉ भारिल्ल की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।