ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत ने ईरान से अब तक 517 नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया। दूतावास व मंत्रालय 24 घंटे सहायता में लगे हैं।

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस अभियान के तहत आज सुबह तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से एक विशेष विमान नई दिल्ली पहुंचा, जिसमें 517 भारतीय नागरिक थे। इससे पहले, कल रात भी 290 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्ली आया था।

ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है। नागरिकों से कहा गया है कि वे आपात स्थिति में तेहरान स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष से संपर्क बनाए रखें।

तेहरान में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:

  • +98 9128109115, +98 9128109109
    व्हाट्सएप हेल्पलाइन:

  • +98 9010444557, +98 9015993320, +91 8086871709
    बंदर अब्बास: +98 9177699036
    जहेदान: +98 9396356649
    ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय नियंत्रण कक्ष:

  • 1800 118 797, +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905
    व्हाट्सएप: +91 9968291988
    ईमेल: situationroom@mea.gov.in