बेसहारों के लिए संबल का कार्य कर रही है मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना

कहते हैं जब घर का मुखिया साथ छोड़ दे तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। यह वाक्य तब चरितार्थ हो गया, जब सागर शहर के सदर बाजार निवासी सायरा बानो के पति मोहम्मद फरीद

बेसहारों के लिए संबल का कार्य कर रही है मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना

कहते हैं जब घर का मुखिया साथ छोड़ दे तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। यह वाक्य तब चरितार्थ हो गया, जब सागर शहर के सदर बाजार निवासी सायरा बानो के पति मोहम्मद फरीद की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। सायरा बानो ने बताया कि विगत दिनों उनके पति मोहम्मद फरीद की अचानक हार्ट अटैक आ जाने से मृत्यु हो गई। सायरा बानो के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। ऐसी विकट परिस्थिति में उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल) का पता चला और देरी न करते हुए उन्होंने आवेदन किया।

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल) के अंतर्गत हितग्राही सायरा बानो को 2 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनके खाते में डाल दी गई है।  सदर बाजार की सायरा बानो ने बताया कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री जन कल्याण/ संबल योजना बेसहारों के लिए संबल का काम कर रही है। सायरा बानो ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।