UP: शोभायात्रा के दौरान धर्मस्थल पर भगवा झंडा फहराया... फेसबुक पर वीडियो किया वायरल; पुलिस ने दो को पकड़ा
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को मथुरा के थाना फरह के गांव बेरी में एक धर्मस्थल पर तीन किशोरों ने भगवा झंडा लगा दिया और इसे अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए वायरल कर दिया।

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को मथुरा के थाना फरह के गांव बेरी में एक धर्मस्थल पर तीन किशोरों ने भगवा झंडा लगा दिया और इसे अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए वायरल कर दिया।
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को मथुरा के थाना फरह के गांव बेरी में एक धर्मस्थल पर तीन किशोरों ने भगवा झंडा लगा दिया और इसे अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है। हालांकि मंगलवार शाम तक तहरीर नहीं मिली l
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तीन लड़के धर्मस्थल पर भगवा ध्वज लगा रहे हैं। इसके बाद इसकी वीडियो बनाते हैं और अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए पोस्ट करते हैं। जैसे ही इसकी जानकारी समुदाय विशेष के लोगों को मिलती है, वे दूसरे पक्ष के लोगों से बात करते हैं। इसके बाद धर्मस्थल से झंडा उतार दिया जाता है।
शाम करीब आठ बजे समुदाय विशेष के कुछ लोग फरह थाने पहुंचकर शिकायत देते हैं। इसके बाद पुलिस आरोपी लड़कों की पहचान कर उनमें से दो को हिरासत में ले लेती है, वहीं फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डिलीट कर देती है। इंस्पेक्टर फरह कमलेश सिंह ने बताया फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
शोभायात्रा के दौरान लगाया झंडा
पुलिस का कहना है कि सोमवार को गांव में रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकल रही थी। इसमें ये लड़के भी शामिल थे। इन्होंने पहले मंदिर पर भगवा झंडा लगाया। बताया जा रहा है कि इन्होंने वहां मौजूद समुदाय विशेष के लोगों से पूछा कि आपके धर्मस्थल पर भी झंडा लगा दें क्या, जिसे पर उन्होंने आपत्ति नहीं जताई।