UP: पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार दिया.. थाने में यह सुन अफसर रह गए हैरान, घर पहुंचे तो मिली विवाहिता की लाश

शहजादनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मायके वालों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया।

शहजादनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मायके वालों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीओडी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने अपनी बहन मंजू (35) की शादी 17 साल पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव निवासी रोहन सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से रोहन सिंह पत्नी पर शक करता था।

जिसको लेकर पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। रोहन सिंह राजस्थान में रहकर ही मजदूरी करता है। चार दिन पहले ही वह अपने घर आया था। लोगों ने बताया कि रोहन पत्नी मंजू पर शक करता था कि उसके किसी के साथ संबंध हैं।

जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रोहन गुस्से में था और पत्नी मंजू का दुपट्टे से गला घोंट दिया। जिससे पत्नी मंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।