1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में आज पूरा देश मना रहा है विजय दिवस

1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में आज पूरा देश विजय दिवस मना रहा है। युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में आज पूरा देश मना रहा है विजय दिवस

1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में आज पूरा देश विजय दिवस मना रहा है। युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ए ए खान नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था। युद्ध की समाप्ति के बाद पूर्वी पाकिस्तान एक अलग देश बांग्लादेश बना।