Sonbhadra News: कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या, घर से 100 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ मिला शव
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में गुरुवार की सुबह कुल्हाड़ी से वार कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। घर से सौ मीटर की दूरी पर उसका लहूलुहान शव पाया गया। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूपाचुआ गांव के पोखरा टोला निवासी रामकिशुन (50) खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह करीब चार बजे उसका शव घर से सौ मीटर दूर देवस्थल के पास लहूलुहान हाल में मिला। सिर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले।
सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।