विश्वकर्मा पूजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

विश्वकर्मा पूजा के दिन पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन 75 किलो दूध से दूधाभिषेक कर और केक काटकर मनाया।

विश्वकर्मा पूजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

देशभर में जहां श्रद्धा और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन का जश्न भी पूरे उत्साह से मनाया गया।

पटना के काली घाट परिसर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को अनोखे तरीके से मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के तैलचित्र पर 75 किलो दूध से दूधाभिषेक किया, आरती उतारी और केक काटकर उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन एक ही दिन होना बेहद शुभ संयोग है। उन्होंने बताया कि मोदी जी ने देश के निर्माण और विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं और यही कारण है कि उनका जन्मदिन भी निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा के दिन विशेष महत्व रखता है।