Mathura: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे वृंदावन, षष्ठीपूर्ति महोत्सव में होंगे शामिल

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में षष्ठीपूर्ति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे।

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में षष्ठीपूर्ति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। इसके साथ ही नए वर्ष पर लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक व दो जनवरी तक के लिए वृंदावन में रूट डावर्जन प्लान लागू किया है। इसके अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे व आगरा- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से वृंदावन में आने वाले सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन वृंदावन की ओर नही जाएंगे। रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से वृंदावन की ओर वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। सुनरख तिराहा प्रेम मंदिर के पीछे से परिक्रमा मार्ग की ओर जाने से वाहनों पर रोक रहेगी। नंदनवन कट तिराहा से प्रेम मंदिर तिरारे एवं सुनरख तिराहा प्रेम मंदिर के पीछे की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा से वृंदावन की ओर वाहन नहीें जाएंगे। पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए वाहनों पर रोक रहेगी। इसके अलावा वीआईपी आगमन के समय वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ग्राम जैत के पास एनएच-19 कट से रामताल चौराहा की ओर वाहन सुनरख रोड व वृंदावन की ओर प्रवेश नहीं करेंगे। मथुरा के गोकुल रेस्टोरेंट एनएच-19 से भारी वाहन एवं मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।