Chhattisgarh: कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा आरोप, रमन सरकार में हुआ था 4400 करोड़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार में वर्ष 2012-17 के दौरान शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर करीब 4400 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार में वर्ष 2012-17 के दौरान शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर करीब 4400 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। रमन सरकार ने अपने कार्यकाल में दशकों से चली आ रही आबकारी नीति बदलाव कर इस घोटाले को अंजाम दिया था। ये आरोप प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने लगाया है।

उन्होंने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किया तो भाजपा ने आरोप लगाया कि घोटाला करने के उद्देश्य से शराब निर्माताओं को फायदा पहुंचाने के लिये नीति बदली गई। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। वे जेल में हैं। ऐसे ही नीति बदलाव के लिये रमन सिंह की तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ भी जांच की होनी चाहिए। कांग्रेस ने मांग की है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, तत्कालीन आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल, तत्कालीन आबकारी सचिव एवं आबकारी आयुक्त गणेश शंकर मिश्रा की कार्यप्रणाली को भी जांच के दायरे में लिया जाए। क्योंकि यह 4400 करोड़ का संगठित घोटाला हुआ था। शराब घोटाले से मिलने वाली 4400 करोड़ की कमीशन की राशि किस खाते में जायेगी, इस बात को लेकर रमन सरकार के केबिनेट बैठक में दो मंत्रियों में विवाद भी हुआ था।