Budaun: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों में आक्रोश... बाजार बंद; दूसरे समुदाय का आरोपी गिरफ्तार

दूसरे समुदाय का है आरोपी, हिंदू संगठन के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Budaun: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों में आक्रोश... बाजार बंद; दूसरे समुदाय का आरोपी गिरफ्तार

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने सोमवार को सुबह सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने पास बुला लिया। आरोप है कि उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजन ने कारण पूछा। इस पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आनन-फानन आरोपी तारिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। 

घटना की जानकारी कस्बे के लोगों को लगी तो भीड़ एकत्र हो गई। बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया। लोग प्रदर्शन करते हुए थाने तक पहुंच गए। घटना को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। वहीं परिजन दुष्कर्म की बात बता रहे हैं, लेकिन पुलिस दुष्कर्म का प्रयास बता रही है। थाने पर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। 

हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि तारिक अंसारी का ईंट का भट्ठा है। जो कि ग्राम समाज की जमीन पर बना है। इसे ढहाया जाए। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने इसकी जांच कराने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर ग्राम समाज की जमीन पर भट्ठा पाया गया तो इसे ढहाया जाएगा। घटना के बाद से कस्बे में तनाव है। उधर, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।