महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई और दिल्ली दोनों के खाते में 6 अंक हैं। हालांकि, अंक तालिका में मुंबई शीर्ष पर है।

बेंगलुरु में कल रात के मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स ने 16 ओवर तीन गेंद में चार विकेट पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की कप्तान एशले गार्डनर ने सिर्फ 31 गेंदों पर 58 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।