शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेलाः 2025 का उद्घाटन किया

पूसा कृषि विज्ञान मेला आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। तीन दिवसीय मेले का विषय उन्नत कृषि–विकसित भारत है।

शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेलाः 2025 का उद्घाटन किया

पूसा कृषि विज्ञान मेला आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। तीन दिवसीय मेले का विषय उन्नत कृषिविकसित भारत है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि खेती भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और जीवन रेखा है।

उन्होंने कहा कि किसानों और कृषि के बिना विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। उन्‍होंने कहा कि सरकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृषि के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

इस वर्ष कृषि विज्ञान मेले का मुख्य आकर्षण भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित अत्याधुनिक किस्मों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आगंतुकों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों, उद्यमियों और स्टार्ट-अप की महत्‍वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियों का पता लगाने का भी अवसर मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, जलवायु-लचीला कृषि, फसल विविधीकरण, डिजिटल कृषि और युवाओं और महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करने वाले तकनीकी सत्र और किसान-वैज्ञानिक बातचीत आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कृषि-परामर्श भी दिया जाएगा