नवरात्रि में वाराणसी में बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, नगर निगम का सख्त आदेश
वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के दौरान नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के दौरान नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि हिंदू समुदाय के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में यह प्रतिबंध उचित है।