Haryana Weather: कम हुआ ठंड का प्रकोप, धूप के साथ दिन की शुरुआत, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
हरियाणा में आज (रविवार) को कई जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है। बीते दिनों से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। ऐसे में अब ठंड का प्रकोप थोड़ा कम हो गया है।

हरियाणा में आज (रविवार) को कई जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है। बीते दिनों से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। ऐसे में अब ठंड का प्रकोप थोड़ा कम हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। आने वाले दो से तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।
कुरुक्षेत्र में आज मौसम साफ है। दिन भर धूप खिली रहने की संभावना है। हालांकि सुबह शाम ठंड का दौर जारी है। शनिवार को 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया है।