स्मार्ट सिटीज मिशन एवं नगर पालिका निगम की पत्रिका का विमोचन

स्मार्ट सिटीज मिशन एवं नगर पालिका निगम द्वारा महापौर श्रीमती संगीता तिवारी के पदभार उपरांत विगत एक वर्ष में हुए सागर के विकास कार्यो का संक्षिप्त विवरण की मैगजीन (पत्रिका)

स्मार्ट सिटीज मिशन एवं नगर पालिका निगम की पत्रिका का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सागर के विकास कार्यों पर आधारित पत्रिका का विमोचन करते हुए l

सागर : शनिवार, अगस्त 12, 2023, स्मार्ट सिटीज मिशन एवं नगर पालिका निगम द्वारा महापौर श्रीमती संगीता तिवारी के पदभार उपरांत विगत एक वर्ष में हुए सागर के विकास कार्यो का संक्षिप्त विवरण की मैगजीन (पत्रिका) का विमोचन आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के करकमलों द्वारा हेलीपैड पर हुआ।

इस शुभ अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, श्री नेवी जैन, श्री रिशांक तिवारी, श्री राजीव सोनी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।