मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांसद श्री दुबे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा सदस्य श्री हरिद्वार दुबे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्र और समाज सेवा के लिए संपूर्ण जीवन होम कर देने वा - 26/06/2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांसद श्री दुबे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा सदस्य श्री हरिद्वार दुबे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्र और समाज सेवा के लिए संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले कर्मयोगी सांसद श्री हरिद्वार दुबे के रूप में देश ने एक सच्चे सेवक को खो दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्री दुबे की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। राज्यसभा के लिए चुने जाने के पूर्व श्री दुबे उत्तरप्रदेश में मंत्री भी रहे। श्री दुबे का आज नई दिल्ली में निधन हुआ।