मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकार श्री जैन के निधन पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अवनीश जैन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह में राष्ट्रीय राजनीतिक संपादक का दायित्व निभा रहे श्री जैन का क - 09/06/2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अवनीश जैन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह में राष्ट्रीय राजनीतिक संपादक का दायित्व निभा रहे श्री जैन का कल इंदौर में निधन हुआ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री अवनीश जैन ने आजीवन सशक्त लेखनी से सार्थक भूमिका का निर्वहन किया। उनका निधन पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत श्री जैन की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।