UP: नेपाल के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाएंगे यूपी के कारोबारी, दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर हुई बैठक
नेपाल के साथ यूपी के पुराने संबंध हैं। ये रिश्ते आर्थिक व धार्मिक दोनों ही हैं। इन्हें और मजबूत बनाने के लिए नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

नेपाल के साथ यूपी के पुराने संबंध हैं। ये रिश्ते आर्थिक व धार्मिक दोनों ही हैं। इन्हें और मजबूत बनाने के लिए नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
नेपाल के साथ यूपी के पुराने संबंध हैं। ये रिश्ते आर्थिक व धार्मिक दोनों ही हैं। इन्हें और मजबूत बनाने के लिए नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मकसद इंडो नेपाल आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशना था।
पर्यटन व्यवसाय, अन्य ट्रेड व्यापार में दोनों देश के बीच व्यापार करने की असीम संभावनाएं है। मंत्री तारा नाथ अधिकारी ने नेपाल में इन्वेस्टमेंट, ट्रेड और टूरिज्म की संभावनाओं पर अपने देश का एक महत्वपूर्ण प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने उद्यमियों और चैंबर के प्रतिनिधियों को 28 और 29 अप्रैल 2024 में होने वाले नेपाल इन्वेस्टमेंट समिट में आने का निमंत्रण दिया।