UP: अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने फूलपुर में बनाया था बड़ी जीत का रिकॉर्ड; इनके नाम सबसे नजदीकी हार
प्रयागराज की दोनों संसदीय सीट पर कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। इलाहाबाद सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज है।

प्रयागराज की दोनों संसदीय सीट पर कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। इलाहाबाद सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज है।
प्रयागराज की दोनों संसदीय सीट पर कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। इलाहाबाद सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज है। वहीं, फूलपुर में यह रिकॉर्ड केशव प्रसाद मौर्य के नाम है। अमिताभ ने 1984 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से 1,87,795 मतों से चुनाव जीतकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया था।
2019 के लोकसभा चुनाव में डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने 1,84,275 के अंतर से चुनाव जीतीं, लेकिन अमिताभ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकीं। वहीं, फूलपुर में सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड केशव के नाम है, जिन्होंने 3,08,308 वोट के अंतर से चुनाव जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
दूसरे नंबर पर केशरी देवी पटेल हैं। इन्होंने 2019 में 1,71,968 मतों से जीत दर्ज की है। केशव,केशरी देवी अकेले ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने चुनाव में पांच लाख से अधिक वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी ने पिछले चुनाव में 4,94,454 मत प्राप्त किए हैं।