Sonipat News: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाना का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाना का किया निरीक्षण

Sonipat News: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाना का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाना का किया निरीक्षण

गोहाना। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने वीरवार को महिला थाना गोहाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को मिलने वाली विभागीय सेवाओं, सुरक्षा, सहयोग व अन्य विभागीय गतिविधियों के बारे में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शिकायत रजिस्टर की जांच की। थाना में आई महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने थाने में रीडर रूम, कंप्यूटर कक्ष, जांच अधिकारी कक्ष, एमएचसी कक्ष, शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया।