मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायिका डॉ. शारदा सिन्हा के अवसान पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री, पद्म भूषण से अलंकृत महान गायिका डॉ. शारदा सिन्हा के अवसान पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री, पद्म भूषण से अलंकृत महान गायिका डॉ. शारदा सिन्हा के अवसान पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार सहित संपूर्ण भारत में डॉ. शारदा सिन्हा के गीत सुने जा रहे थे, लोग उन्हें याद कर रहे थे और अचानक यूं चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए ही नहीं बल्कि कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है। छठी मैया से दिवंगत पुण्य-आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है ।