पन्ना के बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं भारतीय जनता पार्टी में शामिल
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बुधवार को पन्ना में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बुधवार को पन्ना में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस पार्षद, जनपद सदस्य और कई सरपंचों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. सिंह और प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वालों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।