Maharashtra Assembly Election Results 2024: शिंदे की सेना या उद्धव ठाकरे गुट, चाचा या भतीजा और बीजेपी कांग्रेस... कौन किस पर भारी, जानें सारी पार्टियों का स्ट्राइक रेट

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रुझानों के आंकड़े भारतीय जनता पार्टी (BJP), एनसीपी (अजित पवार गुट) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के महायुति

Maharashtra Assembly Election Results 2024: शिंदे की सेना या उद्धव ठाकरे गुट, चाचा या भतीजा और बीजेपी कांग्रेस... कौन किस पर भारी, जानें सारी पार्टियों का स्ट्राइक रेट
Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रुझानों के आंकड़े भारतीय जनता पार्टी (BJP), एनसीपी (अजित पवार गुट) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के महायुति गठबंधन के लिए अच्छी खबर लेकर आ रहे हैं. रुझानों में महायुति एक बार फिर सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है. गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है और सुबह से आंकड़ा 200 के आस-पास ही घूम रहा है. यानी गठबंधन बहुमत के आंकड़े से भी काफी आगे निकल चुका है.

कांग्रस, एनसीपी (शरद चंद्र पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का महाविकास अघाड़ी गठबंधन बहुमत से काफी दूर है. एमवीए सिर्फ 53 सीटों पर लीड कर रहा है. रुझानों में अकेले बीजेपी 128 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अजित पवार की एनसीपी 36 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना 36 सीटों पर लीड कर रही है. दोनों गठबंधन में स्ट्राइक रेट और सीटों दोनों मामले में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है. महायुति की बाकी पार्टियों की बात करें तो वह एमवीए की तीनों पार्टियों से काफी ज्यादा आगे हैं.

स्ट्राइक रेट की बात करें तो बीजेपी का स्ट्राइक रेट 84 फीसदी है, शिवसेना (एकनाथ शिंद गुट) का 71 फीसदी और एनसीपी (अजित पवार गुट) का स्ट्राइक रेट 62 फीसदी है. 

महाराष्ट्र चुनाव 2024: महायुति में किस पार्टी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा
पार्टी                                                       स्ट्राइक रेट (संभावित)
बीजेपी                                                     84%
शिवसेना (एकनाश शिंदे गुट)                        71%
एनसीपी (अजित पवार गुट)                          62%

महाविकास अघाड़ी गठबंधन राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 53 पर आगे चल रहा है. कांग्रेस 19, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 19 सीटों पर और एनसीपी (शरद चंद्र पवार गुट) 12 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 19 फीसदी,  शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का 21 फीसदी और एनसीपी (शरद चंद्र पवार गुट) का स्ट्राइक रेट 12 फीसदी है. 

महाराष्ट्र चुनाव 2024: महाविकास अघाड़ी गठबंधन में किस पार्टी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा
पार्टी                                                                   स्ट्राइक रेट (संभावित)
कांग्रेस                                                                19%
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)                                    21%
एनसीपी (शरद पवार गुट)                                       12%