केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक की
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गडकरी ने कहा कि यह वार्षिक आयोजन केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल बढ़ाने तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों और समन्वित रणनीतियों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचार करने, श्रेष्ठ पद्धतियां साझा करने तथा परिवर्तनकारी परिवहन नीतियों को समान रूप से लागू करने के लिए इस प्रकार का संवाद आवश्यक है।