राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का औपचारिक स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर श्री सुबिआंतो ने इस बात पर जोर दिया कि इंडोनेशिया भारत को अपना घनिष्ठ मित्र मानता है और भारत इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

औपचारिक स्वागत के बाद, श्री सुबिआंतो ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।